By Mahima Sharan31, Mar 2024 08:58 AMjagranjosh.com
टॉप साइकोलॉजी बुक्स
साइकोलॉजी एक बड़ा क्षेत्र है, जो सामाजिक जुड़ाव से लेकर मस्तिष्क और न्यूरोलॉजी तक सब कुछ कवर करता है। हमने साइकोलॉजी की दस किताबों की एक लिस्ट तैयार की है जो प्रत्येक छात्र को पढ़नी चाहिए।
द पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड
जोसेफ मर्फी की द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड में श्री मर्फी ने ह्यूमन सबकॉन्शियस माइंड के अद्भुत तथ्यों एवं शक्तियों को उजागर किया है। पुस्तक में बहुत सारी जानकारी दी गई है।
साइकोलॉजी ऑफ लेजिनेस
साइकोलॉजी ऑफ लेजिनेस शकील अहमद द्वारा लिखित एक उपयोगी पुस्तक है। इस किताब में यह समझाया गया है कि लोगों के आलस के पीछे क्या साइकोलॉजी कारण होता है और लोग उसे कैसे बाहर निकल सकते हैं।
एप्लाइड साइकोलॉजी
डॉ. अशोक प्रताप सिंह द्वारा लिखित एप्लाइड साइकोलॉजी मानव मन की व्यवहारिक प्रतिक्रियाओं पर केंद्रित है। यह पुस्तक 2013 में पब्लिश हुई थी। सात खंडों में विभाजित यह पुस्तक मानव साइकोलॉजी पर एक बेस्ट किताब पुस्तक है।
एक्सपेरिमेंट एंड टेस्ट इन साइकोलॉजी
मोहम्मद सुलेमान और रिज़वाना तरन्नुम की यह किताब 2013 में प्रकाशित हुई थी। यह पूरी तरह से साइकोलॉजी टेस्ट और एक्सपेरिमेंट पर आधारित है। इस पुस्तक में कई अध्याय हैं जिनमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण हैं।
चाइल्ड साइकोलॉजी
यदि आप बाल मन से संबंधित कॉन्सेप्ट को समझना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट किताब है। इसमें बच्चे के दिमाग के सिद्धांतों और मानसिक पैटर्न को विस्तार से बताया गया है।
कॉन्जिटिव साइकोलॉजी
कॉन्जिटिव साइकोलॉजी अशोक कुमार सिंह द्वारा लिखित एक ह्युमन साइकोलॉजी बुक है, जो मस्तिष्क की इंटर्नल मेंटल प्रोसेस जैसे - ध्यान, स्मृति, कार्य योजना और भाषा से संबंधित है।
सीक्रेट ऑफ साइकोलॉजी
यह किताब अरुण कुमार सिंह और आशीष कुमार सिंह ने मिलकर लिखी है। यह पुस्तक इस्टर्न साइकोलॉजी के ग्रीक फिलॉसफी प्रभाव से लेकर अंतर्राष्ट्रीय साइकोलॉजी तक, मनोविज्ञान के इतिहास के बारे में बताता है।
डेवलपमेंट एंड सोशल साइकोलॉजी
कृष्ण कुमार जगुआर की यह पुस्तक समाज के डेवलपमेंट साइकोलॉजी पर केंद्रित है। समाज और देश के विकास के लिए विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना जरूरी है।
अगर आप भी साइकोलॉजी में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए बेस्ट है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ