Trending GK Questions: बच्चों को सॉल्व करने के लिए दें ये ट्रेंडिंग सवाल
By Mahima Sharan
03, Mar 2024 12:10 PM
jagranjosh.com
जनरल नॉलेज
यहां कुछ जनरल नॉलेज के सवाल दिए गए हैं जो बच्चों को सॉल्व करने के लिए जरूर दें। इससे उनको देश-दुनिया के प्रति जानकारी मिलेगी।
इंद्रधनुष में कौन से रंग होते हैं?
उत्तर: इंद्रधनुष में कुल 7 रंग होते हैं - लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, आसमानी, बैंगनी।
एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं?
उत्तर: एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं।
जिस ग्रह पर हम रहते हैं उसका नाम क्या है?
उत्तर: हम पृथ्वी पर रहते हैं। पृथ्वी मात्र एक ऐसा ग्रह है जिसपर जीवन है।
क्या आप विश्व के पांच महासागरों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर: विश्व के 5 महासागरों के नाम हैं- प्रशांत, अटलांटिक, भारतीय, आर्कटिक और दक्षिणी।
मधुमक्खियां क्या बनाती हैं?
उत्तर: मधुमक्खियां शहद बनाती है। ये शहद हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर 7 महाद्वीप है (एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया)।
विश्व का सबसे बड़ा मैमल कौन सा है?
उत्तर: विश्व का सबसे बड़ा मैमल ब्लू व्हेल है।
सर्दी के बाद कौन सी ऋतु आती है?
उत्तर: सर्दियों के बाद वसंत ऋतु आती है।
पौधे कौन सी गैस सांस लेते हैं?
उत्तर: पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं, जो जीव छोड़ते हैं।
Grammy Awards 2024: Top Indians Who Won Prestigious Award
Read More