By Mahima Sharan09, Mar 2024 11:04 AMjagranjosh.com
पेरेंट्स के सपने
शिक्षा का अधिकार सभी को है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल और फिर कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़कर बड़ा आदमी बने।
दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी
आज हम आपको दुनिया की पांच ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे। दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी हैं लेकिन इनमें पढ़ने के लिए बहुत ज्यादा फीस चुकानी पड़ती है।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी)
इस संस्थान में पढ़ने के लिए छात्रों को काफी भारी फीस चुकानी पड़ती है। यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों से प्रोग्राम के आधार पर फीस ली जाती है। अगर ट्यूशन फीस की बात करें तो यहां ट्यूशन फीस 4,438,161 रुपये से लेकर 4,948,232 रुपये तक है।
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक)
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पासाडेना, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। कैलटेक दुनिया के अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों में से एक है। यहां के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने कई नोबेल पुरस्कार और अन्य पुरस्कार भी जीते हैं।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी में से एक है। इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का सपना हर छात्र का होता है। लेकिन कुछ ही छात्रों का ये सपना पूरा हो पाता है। छात्रों के लिए यहां कि ट्यूशन फीस प्रति वर्ष करीब 4,183,456 रुपये से 4,470,670 रुपये तक है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी भी छात्रों के बीच काफी मशहूर है। यह यूनिवर्सिटी हर शैक्षणिक वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों से 3,884,030 रुपये की ट्यूशन फीस लेती है।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
हर कोई विश्व प्रसिद्ध कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री प्राप्त करना चाहता है। इसने अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और अनुसंधान के लिए दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ट्यूशन फीस पाठ्यक्रम के आधार पर प्रति वर्ष 3,052,834 रुपये से 4,042,943 रुपये तक है।
अगर आप भी दुनिया के टॉप कॉलेज से अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ये कॉलेज आपके सपने को पूरा करेंगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
7 Unusual Symptoms Of Exam Stress You Should Never Ignore