आज लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें
By Mahima Sharan08, Apr 2024 12:02 PMjagranjosh.com
सूर्यग्रहण
दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण, जिसका अंतरिक्ष प्रेमियों को इंतजार रहता है वह आज यानी 8 अप्रैल 2024 सोमवार को होने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान उत्तरी अटलांटिक के किनारे के क्षेत्र में दिन के समय कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण
साल का पहला और 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान अंतरिक्ष में 7 मिनट से ज्यादा समय तक अंधेरा रहेगा। उस दौरान सौर मंडल के कई ग्रह और धूमकेतु नंगी आंखों से दिखाई देंगे।
सबसे लंबा ग्रहण
इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 50 साल पहले देखा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य ग्रहण के लिए खास तैयारियां की हैं।
कब लगता है ग्रहण
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा अपने पथ पर चलते हुए सूर्य और पृथ्वी की सीध में आ जाता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है और कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचना बंद हो जाता है।
पृथ्वी पर छाएगा अंधकार
इसके कारण दिन में पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है। यह सूर्योदय और सूर्यास्त जैसी घटना है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, जिससे यह बड़ा दिखाई देता है और संपूर्ण सौर डिस्क को ढक लेता है।
क्यों है सबसे लंबा ग्रहण
सोमवार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी सबसे लंबा लग रहा है क्योंकि एक दिन पहले रविवार को चंद्रमा पृथ्वी से अपने निकटतम बिंदु पर 3.60 लाख किलोमीटर की दूरी पर था।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण की पूर्णता का पथ 181 किमी चौड़ा होगा जो मैक्सिको से शुरू होकर 15 अमेरिकी राज्यों से होते हुए कनाडा तक जाएगा। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण देख सकेंगे।
इस सूर्यग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ