दुनिया के 8 सबसे कठिन कोर्स और उनके ड्रॉपआउट रेट


By Priyanka Pal20, Apr 2024 02:35 PMjagranjosh.com

खोजी पत्रकारिता

सच्चाई बताने के लिए यह फील्ड रोमांचक हो सकती है। लेकिन खोजी पत्रकारिता के लिए रिसर्च की बेहतर समझ और जटिल कानूनी और नैतिक मुद्दों को सुलझाने की क्षमता जरूरी होती है। इसका ड्रॉपआउट रेट 10 से 15 प्रतिशत हो सकता है।

नर्सिंग

इसे मेडिकल फील्ड की रीढ़ कहा जाता है। इस कोर्स के लिए न केवल मेडिकल साइंस की मजबूत समझ की जरूरत होती है, बल्कि सहानुभूति, आलोचनात्मक सोच और तेज गति वाले माहौल में प्रेशर में काम करना पड़ता है। इस फील्ड में ड्रॉपआउट रेट 10 से 15 प्रतिशत हो सकती है।

साइकोलॉजी

मानव मन को समझना रोचक होता है, लेकिन साइकोलॉजिस्ट बनने के लिए इसके एख मजबूत आधार की जरूरत होती है। इसमें ड्रॉपआउट रेट दो साल के अंदर 10 से 15 प्रतिशत तक हो सकता है।

ललित कला

यह कोर्स कलात्मक प्रतिभा, एक मजबूत पोर्टफोलियो और एक अद्वितीय रचनात्मक दृष्टि की मांग करता है। कुछ इंस्टीट्यूट में फर्स्ट ईयर के समय ही ड्रॉपआउट रेट 20 से 30 प्रतिशत तक हो सकता है।

फॉरेन लैंग्वेज

एक नई भाषा सीखना हमेशा चुनौतिपूर्ण होता है। लेकिन मंदारिन, चीनी, अरबी यौ कोरियाई जैसी कुछ भाषाएं अपनी जटिल लेखन प्रणालियों और अधिक कठिन मानी जाती हैं। इसका ड्रॉपआउट रेट पहले दो सालो में 10 से 15 प्रतिशत देखा जा सकता है।

म्यूजिक परफॉर्मेंस

इसका लक्ष्य सुंदर संगीत हो सकता है, यह कठिन है। इसमें संगीत की प्रतिभा, अभ्यास के प्रति समर्पण और दबाव में प्रदर्शन करने की मांग होती है। इसका ड्रॉपआउट रेट 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकता है।

फार्मेसी

यह जटिल फील्ड है जो मेडिसेन के पीछे छिपे विज्ञान को समझने के लिए केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फार्मोकोलॉजी के साथ समझनी पड़ती है। इसे बारे में गहराई से समझ रखना जरूरी होता है। इसका ड्रॉपआउट रेट 10 से 15 प्रतिशत के बीच हो सकता है।

स्टैटिस्टिक्स

यह फील्ड डेटा एनालिसेस, इंटरप्रीटेशन और स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग में गहराई से उतरता है। जिसके लिए मजबूत कौशल और मैथ्स में अच्छी क्षमता की जरूरत होती है। इसका ड्रॉपआउट रेट 15 से 20 प्रतिशत तक देखा जा सकता है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Signs Of Smart Woman As Per Psychology