भारत के 7 ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट्स


By Priyanka Pal11, Feb 2025 03:02 PMjagranjosh.com

भारत में मार्शल आर्ट्स का इतिहास बेहद समृद्ध है। दुनिया की कई पॉपुलर मार्शल आर्ट्स का जन्म भारत में ही माना जाता है। जानिए भारत की प्रमुख पारंपरिक मार्शल आर्ट्स के बारे में।

थांग टा

यह मणिपुर की प्राचीन मार्शल आर्ट मानी जाती है, जिसे ह्यूमन लालांग भी कहते हैं। इसमें थांग और टा का उपयोग होता है। यह आत्मरक्षा व आक्रमण दोनों के लिए पॉपुलर है।

लाठी खेला

पश्चिम बंगाल और पंजाब में प्रचलित यह मार्शल आर्ट लाठी या छड़ी के उपयोग पर आधारित है। यह आत्मरक्षा के साथ मनोरंजन का भी एक साधन है।

गतका

सिख गुरुओं से संबंधित यह कला तलवार और लाठी के कौशल पर केंद्रित है। माना जाता है कि यह गुरु हरगोबिंद जी के समय मुगल आक्रमणों के दौरान विकसित हुई।

कलारीपयट्टू

केरल से उत्पन्न यह प्राचीन कला आधुनिक कुंग फू की जाननी मानी जाती है। इसका अभ्यास तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू हुआ था।

मल्लखंब

मल्लखंब का मतलब कुश्ती का पोला, इसमें पहलवान लकड़ी के खंभे पर योग और जिमनास्टिक का प्रदर्शन करते हैं। यह मध्य प्रदेश की पारंपरिक कला है।

सिलंबम

तमिलनाडु में सिलंबम का अभ्यास हथियारों के साथ किया जाता है। यह कला भगवान मुरुगन और ऋषि अगस्त्य से जुड़ी मानी जाती है।

मुष्टि युद्ध

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से उत्पन्न इस कला में निहत्थे होकर लड़ाई की जाती है और हाथ, पैर, घुटने और कोहनी का मुख्य रूप से उपयोग होता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is The Primary Ingredient In Chocolate?