Traditional vs. Online Learning: स्टूडेंट के लिए क्या है बेस्ट? जानिए
By Priyanka Pal29, Mar 2024 12:29 PMjagranjosh.com
एजुकेशन
क्या स्टूडेंट पर शिक्षा के किसी भी माध्यम से फर्क पड़ता है? आपके कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब देने के लिए हम लाए हैं, यह वेब स्टोरीज। आगे जानिए स्टूडेंट के लिए क्या है बेस्ट।
ट्रेडिशनल एजुकेशन
यह शिक्षा कक्षा में शिक्षक के माध्यम से होती है। इसमें शिक्षक कोई भी एक अध्याय लेकर छात्रों को अध्ययन कराते हैं। पारंपरिक शिक्षक बहुत से उपकरणों के जरिए शिक्षा देते हैं।
ऑनलाइन एजुकेशन
ऑनलाइन एजुकेशन किसी न किसी उपकरण के माध्यम दी जाती है। इसमें शिक्षक किसी निश्चित समय पर शिक्षा देते हैं। इस शिक्षा के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
ट्रेडिशनल और ऑनलाइन एजुकेशन
इन दोनों ही एजुकेशन के माध्यम का लक्ष्या किसी भी छात्र तक शिक्षा पहुंचाना होता है। लेकिन इन दोनों के बीच के अंतर और फायदों के बारे में जानिए।
अनुशासन
ट्रेडिशनल एजुकेशन में शिक्षक की नजर प्रत्येक छात्र पर होती है। छात्र से जो पूछा जाए वह सब ऑफलाइन एजुकेशन में सरल हो जाता है। जबकि ऑनलाइऩ एजुकेशन में छात्रों की हरकतों पर हर समय नजर नहीं रखी जा सकती है।
स्थान
अगर किसी स्टूडेंट के पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो वह ऑफलाइन मोड में क्लास में जाकर, इंस्टीट्यूट में जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर किसी छात्र के पास इंटरनेट उपलब्ध है और वह रहता कोसो दूर है तो ऑनलाइन जुड़कर शिक्षक से एजुकेशन ले सकता है।
संबंध
ट्रेडिशनल एजुकेशन के जरिए एक छात्र और शिक्षक का संबंध बनता है। इसमें शिक्षकों को छात्रों से और छात्रों को शिक्षकों से किसी भी डाउट को क्लियर किया जा सकता है। लेकिन ऑनलाइन एजुकेशन में इंटरनेट में ही समस्या आने लगे तो शिक्षा ग्रहण करना मुश्किल हो जाता है।
ग्रुप डिस्कसन
शिक्षा का माध्यम मात्र छात्रों को एजुकेट करना नहीं बल्कि हरेक स्किल से रूबरू कराना भी होता है। ऑनलाइन शिक्षा इतनी कारगर साबित नहीं होती, जितनी एक क्लास में बैठकर ली जाती है। ऑफलाइन एजुकेशन के जरिए न केवल शिक्षा बल्कि संवाद भी मजबूत बनते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।