YouTube से पढ़ाई कर ओडिशा की लड़की ने सिविल सर्विस एग्जाम किया पास
By Priyanka Pal24, Oct 2024 11:27 AMjagranjosh.com
कहते हैं ना पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं, इस बात को ओडिशा की बिनी मुदुली ने सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर कर साबित कर दिया है।
आर्थिक तंगी
घर में आर्थिक तंगी के कारण वह कोचिंग क्लासेस नहीं ले सकती थीं, यहां तक कि इंटरनेट एक्सेस मिलना भी आसान नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई गांव से बाहर जाकर की।
पहली बेटी
जब सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित हुए तो वह गोंडा समुदाय से राज्य सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली पहली बेटी बन गई।
यूट्यूब से पढ़ाई की
बिनी मुदुली ने ऑनलाइन मॉक टेस्ट और यूट्यूब विडियो के जरिए ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने समुदाय में इतिहास रच दिया है।
साल 2020
इससे पहले वह साल 2020 में भी मेरिट सूची में जगह न बना पाने के बावजूद उम्मीद न खोते हुए दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुई।
रैंक
उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में इस बार 596वीं रैंक हासिल की है। 24 साल की बिनी मुदुली ने एग्जाम क्लियर कर इतिहास रच दिया है।
पिता
बिनी के पिता एक सरकारी हाई स्कूल में रसोइया और केयरटेकर के रूप में काम करते हैं और उनकी मां सुनामाली एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
स्कूलिंग
बिनी ने मलकानगिरी के बोंडा घाट के सरकारी स्कूल और उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई की।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Muskan Bamne Educational Qualifications And Impressive Career