By Mahima Sharan17, Mar 2024 08:52 AMjagranjosh.com
कैसे बनाए बच्चों को बुक लवर
इस आधुनिक दौर में बच्चों को किताब से प्यार होना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन, बच्चों के विकास के लिए बेहद ही जरूरी है उकने अंदर किताब पढ़ने की आदत आए। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपके बच्चे को पुस्तक प्रेमी बनने में मदद कर सकते हैं।
अपने बच्चों के साथ भी किताब पढ़ें
बच्चे आमतौर पर वही गतिविधियां करते हैं जो वे अपने आस-पास के वातावरण से सीखते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे किताबों से प्यार करें तो खुद ही मोबाइल का इस्तेमाल कम कर दें। इसके बजाय, उन्हें किताब पढ़कर सुनाएं।
पढ़ने का समय निर्धारित करें
आपके बच्चों की आदतें बदलने में दिनचर्या बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप पढ़ने का समय निर्धारित करते हैं, तो वे खेलने के बाद उस समय किताब पढ़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप उनके साथ बैठें और उनकी बातें सुनें।
बच्चों के लिए सीखने को मनोरंजक और रोमांचक बनाएं
बच्चों पर पढ़ाने का ज्यादा दबाव न डालें, बल्कि उन्हें मनोरंजक तरीके से पढ़ाएं। इससे उनकी रुचि बढ़ेगी और उन्हें किताबें पढ़ने में मजा आएगा।
बच्चों के हिसाब से किताबें चुनें
बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए उन्हें उनकी रुचि के अनुसार किताबें दिखाएं। यानी ढेर सारे टेक्स्ट वाली किताबों की बजाय ग्राफिक्स और फोटो वाली आकर्षक किताबें लेकर आएं। इससे उनमें पढ़ने में रुचि पैदा होगी और वे किताबें खोलकर पढ़ने के लिए उत्सुक होंगे।
किताबों पर चर्चा करें
सप्ताह में एक बार बच्चों से किताबों पर चर्चा करें। यदि समय कम हो तो यह कार्य प्रत्येक रविवार को किया जा सकता है। इस बीच उन्हें नई किताबों के बारे में बताना भी जरूरी है।
लाइब्रेरी ले जाए
कभी-कभी बच्चों को अपने साथ लाइब्रेरी ले जाएं। वहां किताबें देखकर उनकी पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। यह वह जगह है जहां आप उन्हें नए लेखकों के बारे में बता सकते हैं और उनकी रुचि के अनुसार किताबें ढूंढने में उनकी मदद भी कर सकते हैं।
किताबें उपहार में दें
बच्चों को उनकी पसंदीदा किताबें उपहार में दें। उन्हें दोस्तों को किताबें उपहार में देने का महत्व भी समझाएं। किताबों के साथ-साथ उन्हें पेन और पेंसिल भी देना सीखें। अगर आप घर में पढ़ाई का माहौल बनाएंगे तो बच्चे खुद ही उस माहौल में ढलने की कोशिश करेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा किताब पढ़ें, तो उनके अंदर ये आदतें जरूर विकसित करें।