तृप्ति डिमरी ने साइकोलॉजी में किया है ग्रेजुएशन


By Priyanka Pal09, Dec 2023 05:11 PMjagranjosh.com

तृप्ति डिमरी

फिलहाल संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल से चर्चा में रहीं अदाकारा तृप्ति डिमरी को अलग पहचान मिली है।

जन्म

अदाकारा का जन्म उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में 23 फरवरी, 1994 को हुआ था।

शिक्षा

उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, फिरोज़ाबाद से पढ़ाई की और श्री अरबिंदो कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है।

एक्टिंग

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने एक्टिंग FTII पुणे से पूरा किया, जिसके बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने की ठानी।

बॉलीवुड में एंट्री

तृप्ति की प्रसिद्धि बुलबुल में उनके प्रदर्शन से बढ़ी, जिससे वह दर्शकों की जिज्ञासा का विषय बन गईं।

लोगों के दिलों में छाई

कला में निभाए गए बेहतरीन किरदार से लोगों ने उनके लिए अपने दिलों में जगह बनाई।

पुरस्कार

साल 2020 में बुलबुल ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार दिलाया। साथ ही उन्होंने Rediff.com की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची में 8वां स्थान भी हासिल किया।

फोर्ब्स

वह 2021 में फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 के तहत मान्यता प्राप्त महिलाओं की सूची का हिस्सा थीं।

कौन हैं महुआ मोहत्रा ? यहां जानें