By Mahima Sharan09, Mar 2025 10:26 AMjagranjosh.com
होली के प्रकार
होली रंगों और प्यार का त्योहार है, हालांकि होली तो एक ही है, लेकिन इसके रंग अनेक है। आइए जानते हैं भारत में कुल कितने प्रकार की होली मनाई जाती है।
लठमार होली
बरसाना और नंदगांव में होली मनाने का एक खास तरीका, जहां महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से खेल-खेल में प्रहार करती हैं। इसे लठमार होली कहा जाता है। वहीं, पुरुष खुद को लाठियों से बचाने की कोशिश करते हैं।
डोल जात्रा
ओडिशा में मनाई जाने वाली यह होली भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। इसमें सजी-धजी पालकियों में राधा और कृष्ण की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाती है।
बसंत उत्सव
पश्चिम बंगाल में मनाई जाने वाली इस होली में लोग पीले कपड़े पहनते हैं, गुलाल से खेलते हैं और डोला यात्रा नामक जुलूस में भाग लेते हैं।
रंग पंचमी
महाराष्ट्र में मनाई जाने वाली इस होली में लोग रंग-बिरंगे पाउडर से खेलते हैं, गाते-नाचते हैं और पारंपरिक मिठाइयां और नमकीन व्यंजन खाते हैं।
होला मोहल्ला
पंजाब में मनाई जाने वाली इस होली में कीर्तन, नकली युद्ध, कुश्ती प्रतियोगिताएं, कविता पाठ और सिख कथाओं से जुड़ी तस्वीरें लेकर निकलने वाली झांकियों के साथ जुलूस निकाला जाता है।
फूलों की होली
वृंदावन में मनाई जाने वाली इस होली में ताजे फूलों की पंखुड़ियों से खेली जाती है। रंगों की जगह लोग एक दूसरे पर फूलों की बोछार करते हैं।
भारत में होली तो एक है, लेकिन इसके रंग अनेक है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ