By Mahima Sharan14, Mar 2025 05:00 PMjagranjosh.com
नार्सिसिस्टिक लोगों के प्रकार
नार्सिसिस्टिक लोगों के साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ऐसे लोग चलाकियों से भरे होते हैं। आज हम 5 विभिन्न प्रकार के नार्सिसिस्ट लोगों के बारे में बताएंगे-
क्लासिक नार्सिसिस्ट
एक खास व्यक्ति जिसके पास अधिकार की भावना होती है, और वे हमेशा ही दूसरों से प्रशंसा की चाहत रखते है। ये लोग हमेशा यह दिखाते हैं कि उनके बेहतर कोई नहीं है। साथ ही इनके अंदर दूसरों की भावनाओं के प्रति सहानुभूति की कमी हो सकती है।
कमज़ोर नार्सिसिस्ट
यह व्यक्ति पीड़ित मानसिकता के होते हैं। वे एक कमज़ोर आत्म-सम्मान दिखाते हैं और आलोचना और असुरक्षा की भावनाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग हमेशा ही खुद को एक पीड़ित के रूप में दिखाते हैं।
घातक नार्सिसिस्ट
यह सबसे खतरनाक नार्सिसिस्ट होते हैं। वे अत्यधिक चालाकी पूर्ण, शोषण करने वाले और दूसरों के प्रति विनाशकारी और बुरा व्यवहार कर सकते हैं।
गुप्त नार्सिसिस्ट
वे शर्मीले और इंट्रोवर्ट होने का दिखावा करते हैं लेकिन वास्तव में सनकी होते हैं। वे सार्वजनिक रूप से तो कुछ नहीं बोलते, लेकिन पीठ पीछे आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
सोमैटिक नार्सिसिस्ट
वे अच्छे दिखने में विश्वास करते हैं। वे शारीरिक बनावट पर अत्यधिक जोर देते हैं और इसका इस्तेमाल प्रशंसा के रूप में करते हैं। अगर वे अच्छे दिखते हैं, तो वे इसका इस्तेमाल हेरफेर करने के लिए करते हैं।
इस तरह के नार्सिसिस्ट लोगों से सावधान रहना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ