UGC NET December Result 2023: एनटीए ने रिजल्ट की डेट बदली


By Priyanka Pal10, Jan 2024 05:31 PMjagranjosh.com

एजुकेशन न्यूज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट का परिणाम अब 17 जनवरी को जारी किया जाएगा।

बदली डेट

पहले परीक्षा परिणाम 10 जनवरी को जारी किया जाना था जिसे बदलकर 17 जनवरी कर दिया गया है।

एग्जाम

83 विषयों के लिए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा 6 से 19 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।

वेबसाइट

उम्मीदवार परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

क्यों बढ़ी रिजल्ट की डेट

एनटीए की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार चेन्नई एवं आंध्र प्रदेश में मिचौंग साइक्लोन के कारण परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी।

एग्जाम सेंटर

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 परीक्षा का आयोजन देशभर के 292 शहरों में किया गया था।

शामिल कैंडिडेट

ये परीक्षा कुल 83 सब्जेक्ट के लिए आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में कुल 9 लाख 45 हजार 918 उम्मीदवारों ने भाग लिया था

NEET Exam 2024: एग्जाम से जुड़ी जानकारी के बारे में जानिए