साइकोलॉजी के अनुसार समझें सामने वाले के मन की बात


By Mahima Sharan03, Feb 2025 12:01 PMjagranjosh.com

सामने वाले के मन की बात को कैसे समझें

किसी के व्यक्तित्व को पहचानना इतना आसान नहीं होता जितना हम समझते हैं। हर इंसान अपने अंदर दो तरह की पर्सनैलिटी छुपाता है। जरूरी नहीं लोग हमें जैसे दिखते हैं वे वैसे ही हो। कई बार लोगों के चेहरे पर कुछ और होता है, लेकिन वे दिखाते कुछ और है। ऐसे में यह समझ पाना की सामने वाले आपसे सच बोल रहा है या झूठ यह लगभग असंभव है, लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप समझ सकते हैं कि किसी व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है।

उनके आंखों को समझने की कोशिश करें

सच और झूठ में बस इतना ही फर्क है कि लोग सच पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दूसरों की आंखों में आंख डालकर बोलते हैं, लेकिन वहीं झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी भी दूसरों के साख आई कॉन्टैक्ट नहीं कर पाता। अगर आप किसी के मन की बात को समझना चाहते हैं, तो सबसे पहले उनके आंखों को पहचानने की कोशिश करें।

बॉडी लैंग्वेज को पढ़ें

किसी के मन की बात को समझने के लिए बॉडी लैंग्वेज सबसे बेस्ट तरीका है। अगर कोई व्यक्ति बात करते वक्त अपने हाथ-पैर हिला रहा हो या शरीर को दूर कर रहा हो, तो यह दिखाता सामने वाला व्यक्ति आपसे झूठ बोल रहा है।

मुस्कान की टेंडेंसी को समझें

मुस्कान एक ऐसी भावना है, जिसका इस्तेमाल सच-झूठ दोनों की भावना को छिपाने के लिए किया जाता है। असली मुस्कान से आंखों के कोनों में झुर्रियां होती है, जबकि नकली मुस्कान केवल होंठों तक ही सीमित रहती है। इस तरह से आप किसी के मुस्कान से उनके मन की बातों को आसानी से समझ पाते हैं।

झूठ बोलने वाले व्यक्ति के बात करने के तरीकों में हमेशा ही बदलाव देखने को मिलती है। उनके बातों का स्टाइल परिस्थिति के हिसाब से बदलता रहता है। कई बार अपनी बात को साबित करने के लिए वे तेज-तेज बोलना शुरू कर देते हैं।

हाथों का हाव-भाव

हाथों की हरकतें सामने वाले की मनोभावों को दर्शाती है। जब कोई इंसान चल बोलता है, तब उनके हाथों का हाव-भाव बेहद ही प्राकृतिक होता है, जबकि झूठ बोलने वाले व्यक्ति का हाव-भाव हमेशा ही बनावटी लगती है।

उनके जवाबों को गहराई से सुनें और समझें

जब आप किसी से सवाल पूछते हैं, तब उनके जवाब को समझने का प्रयास करें। झूठ बोलने वाला व्यक्ति हमेशा ही सवालों से बचने या भागने का प्रयास करता है। अगर कोई आपको क्लियर जवाब नहीं दे पा रहा है, तो समझ जाएं कि सामने वाला व्यक्ति आपके झूठ बोल रहा है।

पर्सनल स्पेस का भी ख्याल रखें

हर इंसान का अपना एक पर्सनल स्पेस होता है। अगर कोई व्यक्ति आपके पास आने से बचने की कोशिश करता है या दूर जाता है, तो समझ जाए की वह आपसे कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा है।

इस साइकोलॉजिकल ट्रिक्स की मदद से आप किसी के भी मन की बात को आसानी से पढ़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

पढ़ाई में तेज होते हैं इन मूलांक के लोग