By Mahima Sharan23, Jan 2025 04:47 PMjagranjosh.com
जीनियस लोगों के शौख
कोई यूही जीनियस नहीं बन जाता है। जीनियस लोगों में कुछ खास आदतें, स्किल्स और शौख पाए जाते हैं, जो उन्हें बाकी सभी लोगों से खास और अलग बनाता है। आज हम आपको जीनियस लोगों के कुछ खास शौक के बारे में बताएंगे-
खुद से बात करना
आम लोगों के हटकर बुद्धिमान लोग खुद से बात-चीत करने में माहिर होते हैं। यह उच्च बुद्धि की पहचान हो सकती है। अल्बर्ट आइंस्टीन और चार्ल्स डार्विन जैसे प्रतिभाशाली लोग अपनी आत्म-चर्चा की आदत के लिए जाने जाते थे। यह व्यक्ति को मुश्किल समस्याओं से निपटने, विचारों को ऑर्गेनाइज करने में मदद कर सकता है।
डूडलिंग
डूडलिंग, जिसे अक्सर परेशानी के संकेत के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह फोकस और मेमोरी रिटेंशन को बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली टेक्निक है। यह आदत दिमाग के विभिन्न हिस्सों को एक्टिव करती है, जिससे अधिक क्रिएटिविटी के साथ प्रॉब्लम को हल करने में मदद मिलती है।
रात का उल्लू
कई बुद्धिमान लोग रात के उल्लू होते हैं, जो देर रात के घंटों के दौरान अपनी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं। रात का शांत और एकांत गहरी सोच और क्रिएटिविटी बेस्ट वातावरण प्रदान करता है। रात का उल्लू होना अक्सर हाई IQ की निशानी होती है।
हर रोज पढ़ना
ज्ञान को बढ़ाने के लिए पढ़ना जरूरी है, और बुद्धिमान व्यक्तियों में अक्सर पढ़ने की आदतें होती हैं। वे अलग-अलग विषयों की किताबें पढ़ते हैं, जिससे उन्हें नए विचार, दृष्टिकोण और सोचने के नए तरीके मिलते हैं।
एकांत में रहना
सोशल कॉन्टैक्ट जरूरी है, कई बुद्धिमान लोग एकांत को भी महत्व देते हैं। अकेले समय में सोचना से गहरी एकाग्रता बढ़ती है। यह बाहरी डिस्ट्रैक्शन से दूर करने, क्रिएटिव थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग को बढ़ाता है।
मेंटल एक्सरसाइज
बुद्धिमान व्यक्ति अक्सर पजल और मेंटल एक्सरसाइज के साथ अपने दिमाग को एक्टिव रखते हैं। चेस खेलना, मुश्किल समस्याओं को हल करना या डिबेट में शामिल होना जैसी एक्टिविटी दिमाग को तेज-तर्रार रखने में मदद करती हैं।
खेल के साथ जुड़ना
अत्यधिक बुद्धिमान व्यक्ति अक्सर अपने छुट्टियों के समय को फिजिकल एक्सरसाइज और खेल जैसी एक्टिविटी के साथ जोड़ते हैं। ऐसा करने से उनका दिमाग और तेज बनता है।
जीनियस लोगों की ये खास शौक ही उन्हें बाकियों से खास और अलग बनाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
केवल 5 मिनट में समझें कैसा है सामने वाले का व्यवहार