भारत के 5 अनोखे रेलवे स्टेशन


By Mahima Sharan16, Mar 2025 10:37 AMjagranjosh.com

रेलवे हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। वैसे तो हम न जाने कितने बारे रेलवे स्टेशन गए होंगे, लेकिन आज हम आपको भारत के 5 सबसे यूनिक रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे।

रशीदपुरा खोरी

राजस्थान का यह रेलवे स्टेशन अनोखा है क्योंकि इसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चलाया जाता है। 1923 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित, इस स्टेशन का इतिहास बहुत पुराना है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन और भारत-पाक युद्धों को देखा है।

हावड़ा जंक्शन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थित, हावड़ा जंक्शन न केवल भारत का सबसे बड़ा रेलवे परिसर है, बल्कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह भारत का सबसे पुराना रेलवे परिसर भी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, मुंबई का यह स्टेशन अपनी शानदार विक्टोरियन गोथिक आर्ट के लिए जाना जाता है।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित, हबीबगंज भारत का पहला प्राइवेट चौर पर मैनेज किए जाने वाला रेलवे स्टेशन है, जिसे पीपीपी मॉडल के तहत चलाया जाता है।

घूम रेलवे स्टेशन

पश्चिम बंगाल में स्थित, घूम भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है, जो 2,258 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

भारत के ये रेलवे स्टेशन बहुत ही अनोखे हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Personality Test: मिडिल फिंगर से पहचाने आपकी पर्सनैलिटी कैसी है?