UPSC Admit Card 2024: प्रीलिम्स हॉल टिकट यहां से करें upsc.gov.in डाउनलोड
By Priyanka Pal07, Jun 2024 12:46 PMjagranjosh.com
UPSC एडमिट कार्ड 2024
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स हॉल टिकट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम
सिविल सेवा परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
भर्तियां
UPSC सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 पदों को भरा जाएगा।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे। दोनों क्वेश्चन पेपर में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे जिसे सॉल्व करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड
स्टेप 1 यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 3
एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
What Are Homophones? Understand Them With Examples