UPSSSC PET Exam: एग्जाम देने से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइन


By Mahima Sharan23, Oct 2023 12:15 PMjagranjosh.com

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 28 और 29 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन करेगा। परीक्षा के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

UPSSSC PET

UPSSSC PET उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं।

गाइडलाइन

हाल ही में परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे आगे दिए गए परीक्षा दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध फोटो आईडी भी अपने साथ ले जाएं। इसके बिना आपको परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। यह आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक हो सकता है।

प्रतिबंधित चीजें

जिन चीज़ों को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है उनके बारे में ठीक से पता लगा लें। मोटे तौर पर, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ईयरफोन, ईयर पॉड, स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, फैंसी आइटम, माइक्रोफोन आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

दस्तावेज

एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ के अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूर अपने साथ रखें। इसकी भी जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा केंद्र

यह यूपी की एक बड़ी परीक्षा है जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। ऐसे में आपको निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए ताकि सभी नियमों का पालन करते हुए और जांच करते हुए आपको केंद्र में प्रवेश करने में देर न हो। यहां आपको लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ सकता है।

समय से पहले पहुंचे

इसी तरह ट्रैफिक जाम में न फंसने का भी ख्याल रखें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। हालांकि इस दिन यूपी के जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, फिर भी ट्रैफिक के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. इसलिए समय निकालकर ही घर से निकलें।

7 Easy Ways To Learn Difficult Subjects Quickly