Trump 2.0: ट्रंप के सत्ता में आने से भारतीय छात्रों को होंगी ये 5 बड़ी दिक्कतें
By Priyanka Pal08, Nov 2024 03:32 PMjagranjosh.com
भारतीय छात्रों को होंगी ये 5 बड़ी दिक्कतें
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन चुके हैं। वोटों की गिनती में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार कमला हैरिस को काफी पीछे छोड़ दिया है। जानिए ट्रंप के शासनकाल में भारतीय छात्रों को क्या दिक्कते आ सकती हैं।
ट्रंप की नीति
ट्रंप इस बात के पक्षधर हैं कि अमेरिका के हेल्थ सेक्टर में अमेरिका में ही पढ़े लोगों को नौकरी दी जाए।
स्टूडेंट वीजा
अपने पहले शासनकाल के दौरान ट्रंप ने H-1B वीजा प्रोग्राम की आलोचना की थी और इसके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी काफी सख्त कर दिया था।
स्थायी नागरिकता
यहां स्थायी नागरिकता पाने के लिए आइडेंटिटी कार्ड दिया जाता है, जिसे ग्रीन कार्ड भी कहा जाता है। इसे पाने के लिए नागरिकों को ट्रंप की स्किल बेस्ड मार्किंग सिस्टम एक चुनौती हो सकती है।
माइग्रेशन पॉलिसीज
चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने अपने बयानों में सख्त माइग्रेशन पॉलिसीज लागू करने की बात कही थी। इससे अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए वहां काम करना मुश्किल हो सकता है।
बिजनेस
EB-5 वीजा के तहत विदेशी निवेशकों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड दिया जाता है। इसके लिए वीजा निवेश पहले 5 डॉलर था जो कि बड़ाकर 9 लाख डॉलर हो गया है।
यूएस में जन्मे बच्चे की नागरिकता
अमेरिका में पैदा होने वाले ऐसे बच्चों को अमेरिका की नागरिकता देने के पक्षधर नहीं हैं ट्रंप, जिनके माता-पिता अमेरिका के नागरिक नहीं हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।