प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऐसे करें Pomodoro टेक्निक का इस्तेमाल


By Priyanka Pal19, Dec 2024 02:30 PMjagranjosh.com

पोमोडोरो

इसका मतलब है 25 मिनट तक फोकस, बिना रुके काम करना। इसमें छोटे-छोटे ब्रेक होते हैं जो मानसिक ताजगी बनाए रखने और बर्नआउट को रोकने में मदद करते हैं।

फोक्सड बनें

पोमोडोरो तकनीक 20 - 30 मिनट तक अधिकतम ध्यान केंद्रित रखता है। बिना ब्रेक के लंबे समय तक काम करने से लाभ कम होता है।

टालमटोल

इस टेक्निक से आप काम को छोटे अंतरालों में बांटकर काम से होने वाले डर को कम कर सकते हैं। काम शुरू करने में मनोवैज्ञानिक बाधा को न्यूनतम करना।

25 मिनट

ज्यादा प्रोडक्टिविटी बनाए रखने के लिए छोटे - छोटे मिनट के ब्रेक लेना जरूरी है। इससे आप मानसिक थकान से बच सकते हैँ।

काम की तैयारी

बड़ी परियोजनाओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित करें, अपना फोन 'डू नॉट डिस्टर्ब' मोड पर रखें।

25 मिनट का पोमोडोरो

टाइमर को ठीक 25 मिनट के लिए सेट करें, यदि कोई बढ़िया विचार मन में आए, तो उसे तुरंत लिख लें और आगे बढ़ जाएं।

5 मिनट की रिकवरी

हल्की शारीरिक गतिविधियां करें, दिमाग को रिसेट करें, मनोवैज्ञानिक तैयारी और पूरे हो चुके काम के बारे में सोचें।

बड़ा ब्रेक

पोमोडोरो की सबसे बड़ी प्रेरणा वह लंबा 20-30 मिनट का ब्रेक है जो आपको 25 अत्यधिक उत्पादक पोमोडोरो के 4 दोहराव के बाद मिलता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How To Prepare For Final Exams During Winter Break?