वाराणसी में MNC कंपनियों में जॉब पाने का गोल्डन चांस


By Mahima Sharan15, May 2023 04:47 PMjagranjosh.com

गुड न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है वाराणसी में युवाओं के लिए नौकरियों की बहार आने वाली है।

जॉब फेयर

इसके लिए वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

तारीख

20 व 21 मई को लगने वाले इस रोजगार मेले में करीब 2 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मल्टीनेशनल कम्पनियां

इस जॉब फेयर में 50 मल्टीनेशनल कंपनियां युवाओं को जॉब देंगी इस मेले का आयोजन 20 व 21 मई को किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है इसके लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

नामचीन कंपनियों

इस जॉब फेयर में पेटीएम, ओकाया, बजाज, स्विगी, जोमैटो, बायजूस, एचडी बी फाइनेंस, हिताची जैसी तमाम नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी।

रोजगार

पिछले साल इस जॉब फेयर में 1140 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली थी, जिनका पैकेज 2 से 5 लाख रुपए तक है।

HBSE 12th Toppers 2023 : हरियाणा कक्षा 12वीं में लड़कियों ने किया टॉप