By Mahima Sharan17, Nov 2023 03:37 PMjagranjosh.com
प्रिवेसी
अपनी जरूरी चीजों की प्रिवेसी को बनाए रखने के लिए पासवर्ड बेहद ही जरूरी है। हम सभी अपने फोन में पासवर्ड लगाते। यहां तक कि अपने लैपटॉप से लेकर सोशल मीडिया तक को सिक्योर करने के लिए पासवर्ड बहुत ही असरदार है।
पासवर्ड सुरक्षा
पासवर्ड सुरक्षा के लिए एक आवश्यक उपकरण हैं, लेकिन वे अक्सर उपयोगकर्ताओं के लिए एक चुनौती बन सकते हैं। जटिल पासवर्ड को याद रखना मुश्किल हो सकता है और उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है।
NordPass
इस वजह से, बहुत से लोग कमज़ोर पासवर्ड का उपयोग करना चुनते हैं जिन्हें याद रखना आसान होता है। NordPass ने भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड का खुलासा किया है।
नॉर्डपास ने सर्वेक्षण के कुछ अंश साझा किए हैं। NordPass के मुताबिक, लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। स्थानों के नाम भी सबसे आम हैं।
India
Indiaइसीलिए ज्यादातर भारतीय अपने पासवर्ड में India शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। सबसे आम पासवर्ड india@124 है।
आसानी से टूट सकता है
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राउज़र में सेव किए गए पासवर्ड असल में उतने सुरक्षित नहीं होते जितना हम सोचते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, NordPass के पासवर्ड डेटाबेस में शामिल करीब 70 फीसदी पासवर्ड को एक सेकंड से भी कम समय में क्रैक किया जा सकता है।
हैकर
इसका मतलब यह है कि यदि कोई हैकर आपके ब्राउज़र को हैक करने में सक्षम है, तो वह आपके सभी पासवर्ड तक आसानी से पहुंच सकता है। इससे आपके खातों में भारी नुकसान हो सकता है।
जापान में पूजे जाने वाले हिंदू देवी-देवताओं के नाम जानें