विकास दिव्यकीर्ति से पढ़ने का सही समय जानें


By Mahima Sharan05, Jan 2024 01:30 PMjagranjosh.com

बोर्ड एग्जाम

परीक्षा सर पर है और यह समय बच्चों के लिए काफी प्रेशर से भरा होता है। गौर से देखें तो अब बोर्ड परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है।

एग्जाम प्रेशर

ऐसे में बच्चों के ऊपर बहुत ही ज्यादा प्रेशर बन जाता है। कम समय में बच्चे ज्यादा से ज्यादा सिलेबस पूरा करने की कोशिश करते हैं।

पढ़ने का समय

वैसे तो सभी बच्चों के पढ़ने का अपना एक निश्चित समय होता है। कोई सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहता है, तो कोई देर रात तक पढ़ता है।

बड़ों का कहना

हमने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को ये बोलते सुना होगा कि सुबह जल्दी उठकर पढ़ों। सुबह में पढ़ी हुई चीजें जल्दी याद होती है साथ ही लंबे समय तक याद रहती है।

मन में कंफ्यूजन

ऐसे में बच्चे कंफ्यूज हो जाते हैं, कि किस समय पढ़ाई करना उनके लिए बेस्ट होगा। इसलिए बच्चों के मन का भ्रम दूर करने के लिए हम लोकप्रिय शिक्षक विकास सर कि कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

विकास सर के टिप्स

विकास सर की माने तो पढ़ने का कोई निश्चित समय हो यह जरूरी नहीं है। आप जिस भी कंफर्टेबल हो आप पढ़ सकते हैं। अगर आपको रात में पढ़ना पसंद है तो उसी समय पढ़ें।

अपने हिसाब से पढ़ें

विकास सर का कहना है कि जरूरी नहीं कि आप सुबह का मुर्गा बन के पढ़े बल्कि जब भी आप सहस महसूस कर रहे हैं उसी समय पर पढ़ें।

टाइम टेबल बनाना है जरूरी

इसके साथ ही विकास सर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि चाहे आप किसी भी समय पढ़ाई करें, लेकिन यह निश्चित कर लें वो आदत आप अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। यानी रोजाना उस समय पर पढ़ाई करना जरूरी है। समय बदल कर पढ़ना मूर्खता कहलाती है।      

Know Janhvi Kapoor’s Impressive Educational Qualifications And Career