By Mahima Sharan13, Aug 2023 06:14 AMjagranjosh.com
प्रेरणा
प्रेरणा के बिना मानव शरीर बिना आत्मा के समान है। कई बार हमें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जो हमारे जीवन में निराशा भर देती है। ऐसी स्थितियों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित रहने की जरूरत है।
गोल्डन स्टेटमेंट्स
ऊर्जा से भरपूर व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा द्वारा बताए गए 3 गोल्डन स्टेटमेंट्स के बारे में बताएंगे।
कौन है तेज
मोटिवेशनल कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का एक बेहद ही लोकप्रिय श्लोक है 'तेज़ वे नहीं हैं जो अवसर की प्रतीक्षा करते हैं, बल्कि वे हैं जो सही समय पर प्रहार करते हैं'
सही समय का इंतजार बेहकूफी
अक्सर कहा जाता है कि मौके का इंतजार करना चाहिए। निराश होने की बजाय सही समय पर आक्रमण करना चाहिए. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप हार मान लेते हैं और कहते हैं कि जब आपका समय आएगा तो आप काम करेंगे।
सभी समय सही होता है
कभी भी कोई मौका सही नहीं होता बल्कि आपको हर मौके पर सही वार करना आना चाहिए। आपको देखना चाहिए कि कौन सा मौका सही है आपको समय के अनुसार ही अपनी बात रखनी चाहिए।
हर पक्षी की उड़ान की अपनी सीमा होती है
आपने पक्षियों को आसमान में उड़ते हुए देखा होगा। माना जाता है कि पक्षियों के लिए पूरा आसमान है, लेकिन हर पक्षी के उड़ने की एक सीमा होती है। एक सीमा से ज्यादा ये उड़ नहीं सकते।
इंसानों का दायरा
यही बात इंसानों पर भी लागू होती है हर इंसान के काम की एक सीमा होती है हर कोई उस दायरे में काम करता है अगर कोई बिना किसी मदद के अधूरी जानकारी के साथ सीमा पार करने की कोशिश करता है तो वह असफल हो जाता है।
व्यक्ति की विशेषताएं
हर व्यक्ति के अपने-अपने गुण और विशेषताएँ होती हैं, वह उन्हीं के अनुसार कार्य करता है। इसमें किसी के पास कम तो किसी के पास ज्यादा होता है। लेकिन हर किसी की सीमाएं होती हैं उससे आगे जाने के लिए आपको किसी और की मदद लेनी होगी।
इंतजार
इंतज़ार करने वालों को केवल वही मिलता है जो कोशिश करने वाले पीछे छोड़ देते हैं इसलिए सफलता के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, प्रयास करके इसे हासिल करना चाहिए।
जानें क्या होता है पीएम यशस्वी के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया