दुनिया में अखरोट का उत्पादन करने वाले देश कौन से हैं?


By Priyanka Pal04, Mar 2025 10:17 AMjagranjosh.com

दुनिया में अखरोट का उत्पादन करने वाले देश

अखरोट जिसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है, इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत होता है। आज जानिए दुनिया में अखरोट का उत्पादन करने वाले देश के बारे में।

विश्व का अखरोट उत्पादक देश

चीन दुनिया भर में अखरोट का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसका उत्पादन 1,780,000 मीट्रिक टन है। विशेष रूप से झिंजियांग और शानक्सी जैसे क्षेत्रों में, व्यापक अखरोट की खेती होती है।

चीन

उन्नत सिंचाई और आधुनिक मशीनरी सहित चीन में अखरोट की खेती की जाती है। जिससे उच्च गुणवत्ता वाले अखरोट वैश्विक बाजार में बेचे जाते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका में अखरोट का उत्पादन 707,000 मीट्रिक टन तक किया जाता है। यहां के अखरोट की भी मांग पूरी दुनियाभर में है।

ईरान

अखरोट में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। अपने अधिक स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाने वाले अखरोट का उत्पादन ईरान में 565,962 मीट्रिक टन होता है।

टर्की

अखरोट ज्यादा भूख को नियंत्रित करता है, इसका उत्पादन टर्की में 295,234 मीट्रिक टन तक किया जाता है।

मेक्सिको

अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। वहीं मेक्सिको में अखरोट का उत्पादन 141,590 मीट्रिक टन तक किया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

M अक्षर वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?