सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर उन्हें आगे बढ़ाने की हिम्मत रखें - वॉल्ट डिज्नी


By Priyanka Pal14, Feb 2024 06:00 AMjagranjosh.com

वॉल्ट डिज्नी

आपके बचपन को यादगार और मस्तीखओर बनाने वाले वॉल्ट डिज्नी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कथानक लेखक, एनिमेटर और समाजसेवक थे। आइए उनके विचारों से जानते हैं, कि आप अपने सपनों को कैसे पूरा कर सकते हैं।

वॉल्ट डिज्नी के विचार

उनका मानना था कि आप अगर अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं तो, इसका सबसे सरल तरीका है। आप पहले अपने सपने के बारे में देखिए उसके बारे में प्लेनिंग कीजिए और हमेशा डटे रहिए।

शुरूआत

वॉल्ट डिज्नी के अनुसार आप अगर किसी भी चीज को शुरू करना चाहते हैं तो, इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप किसी चीज की पहले शुरू से शुरूआत करें। किसी भी चीज को आप जब तक शुरू नहीं कर सकते तब तक कोई भी शुरूआत नहीं हो सकती।

हिम्मत

वॉल्ट डिज्नी कहते हैं अगर आपके इराधे मजबूत हैं तो आप कठिनाइयों से पार कर बुलंदियों तक पहुंच सकते हैं। वे मानते हैं कि हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें आगे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं।

उत्सुक रहें

जिन चीजों के लिए आप हमेशा उत्सुक रहते हैं और आपकी लगन अगर सच्ची होगी। तो आपको मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई नहीं रोक सकता। जीवन सरल नहीं लेकिन अपने कार्यों के प्रति खुशी रखने से काम आसान हो जाता है।

चिंता

वॉल्ट डिज्नी के अनुसार, आपने जो भी अच्छे काम किए तो उसके बारे में चिंता उसे बेहतर नहीं बना देगी। चिंता सबसे ज्यादा निराशा देती है। इसलिए अपने काम के बारे में ज्यादा न सोचे उसे पूरा करने का ठाने।

आगे बढ़े

वॉल्ट डिज्नी का मानना था, हम आगे बढ़ते हैं, नए दरवाजे खोलते हैं, नई चीजें करते हैं। हम जिज्ञासु हैं और जिज्ञासा हमें नए रास्तों पर लेकर जाती है।

Maa Saraswati के ये विचार बच्चों में भरेंगे ज्ञान