रहना चाहते हैं खुश, दूसरों से छोड़ दे इन चीजों की उम्मीद
By Mahima Sharan13, Jan 2025 02:51 PMjagranjosh.com
दूसरों से न करें इन चीजों की उम्मीद
जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी प्राथमिकताएं बदलती हैं। दूसरों को प्रभावित करने या नए रुझानों के साथ बने रहने की भागदौड़ कम होने लगती है, और हम शांति, संतुष्टि और खुशी पाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देते हैं। आज हम आपको साइकोलॉजी के अनुसार उन आदतों के बारे में बताएंगे, जिसकी उम्मीद दूसरों से नहीं करनी चाहिए।
दूसरे आपके मन की बात पढ़ें और समझें
यह उम्मीद करना कि कोई व्यक्ति बिना कुछ कहे ही बस समझ जाएगा गलत है। यह केवल आपको केवल निराशा की ओर धकेलता है। लोगों से बस उतना ही कहें कहें जो आपको चाहिए। चाहे वह मदद हो, ध्यान हो, या थोड़ी सहानुभूति हो, कोई भी व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ से आपके लिए मौजूद नहीं रह सकता है।
दूसरों से परफेक्ट होने की उम्मीद करना बंद करें
दूसरों से परफेक्ट होने की उम्मीद करना खुद को निराशा में डालने का एक तरीका है। हर किसी में अपनी खामियां होती हैं और गलतियां होती हैं। इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति सर्वगुण समर्पण नहीं हैं। लोगों को अपने आदर्श में ढालने की कोशिश करना किसी के लिए भी सही नहीं है।
लोगों से हमेशा उपलब्ध रहने की उम्मीद करना बंद करें
आज की तेज-तर्रार दुनिया में, यह सोचना बेवकूफी है कि लोग आपके लिए हर वक्त मौजूद रहें। हर किसी की अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। जब आप दूसरों से यह उम्मीद करना बंद कर देते हैं कि वे आपके लिए सब कुछ छोड़ देंगे, तो आप अपने सभी चीजों के साथ अच्छे से डील कर सकते हैं।
दूसरे हमेशा आपका दृष्टिकोण समझेंगे
हर किसी के पास अलग-अलग अनुभव होती है, जो यह तय करती है कि वे दुनिया को कैसे देखते हैं। दूसरों से यह उम्मीद करना कि वे हमेशा आपके दृष्टिकोण से सहमत होंगे या पूरी तरह से समझेंगे, उनके लिए उचित नहीं है।
दूसरों पर अपनी खुश के लिए निर्भर न रहें
हम अक्सर अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। सच तो यह है कि खुशी आपसे शुरू होती है। अपनी खुशी बनाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको अधूरा महसूस करा सकता है। इसके बजाय, अपनी खुशी बढ़ाने पर ध्यान दें।
दूसरों से बदलाव की उम्मीद
सिर्फ़ इसलिए लोगों से बदलाव की उम्मीद करना बंद करें क्योंकि आप चाहते हैं कि वे बदलें। आपको यह समझना होगा कि चीजें आपके अनुसार नहीं चल सकती है। बदलाव लाना है तो खुद में लाएं, क्योंकि आपके ऊपर सिर्फ आपका ही नियंत्रण है। आप किसी और से अपने अनुसार बदलने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
इन चीजों की उम्मीद छोड़कर आप खुद को खुश रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ