मुट्ठी बांधने के तरीके से सामने वाली की पर्सनैलिटी का हाल जानें
By Mahima Sharan18, Oct 2024 06:38 PMjagranjosh.com
पर्सनैलिटी टेस्ट
व्यक्ति के हाव-भाव उसके व्यवहार को दर्शाते हैं। जिस तरह हाथों की रेखा से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है, बिल्कुल उसी तरह व्यक्ति के मुट्ठी बंद करने के तरीके से भी उसके गुणों के बारे में पता चलता है।
मुट्ठी बंद करने से पता चलेगी पर्सनैलिटी
मुट्ठी बंद करने के तरीके से हम व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मुट्ठी से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कैसे जाना जा सकता है।
अंगूठे पर उंगलियां रखना
ऐसा व्यक्ति बहुत ही रचनात्मक और बुद्धिमान होता है। वह अपने काम को बहुत अच्छे से करता और पूरा करता है। ऐसे व्यक्ति को ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता, लेकिन सभी के साथ जल्दी घुल-मिल जाता है। हालांकि, अगर ऐसा व्यक्ति किसी रिश्ते से खुश नहीं है, तो वह उस रिश्ते को खत्म कर देता है।
सभी उंगलियों पर अंगूठा रखना
ऐसा व्यक्ति स्वभाव से अच्छा होता है। इनका व्यक्तित्व सभी को पसंद आता है। ये अपना व्यवहार दूसरों के व्यवहार के अनुसार ही रखते हैं। हालांकि ऐसे लोग थोड़ा डरते भी हैं और कुछ भी करने से पहले काफी सोचते भी हैं। ऐसे लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं।
एक उंगली पर अंगूठा रखना
अगर कोई व्यक्ति एक उंगली पर अंगूठा रखता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही जिज्ञासु होता है। ऐसे व्यक्ति का समाज में नाम और सम्मान होता है। लोग इनसे जुड़े रहते हैं। ऐसे व्यक्ति के बोलने का तरीका लोगों को पसंद आता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन बहुत ही सुखमय होता है।
कैसे है आपकी पर्सनैलिटी? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Boost Your GK: Why Moon Is Worshipped On Karwa Chauth?