साइकोलॉजी के अनुसार, दूसरों से ज्यादा स्मार्ट बनने के तरीके


By Priyanka Pal08, Apr 2025 06:48 PMjagranjosh.com

दूसरों से ज्यादा स्मार्ट बनने के साइकोलॉजी तरीके

आप रोजाना कई ऐसे लोगों से मिलते होंगे जिन्हें देखकर आपको ख्याल आता होगा कि सामने वाला व्यक्ति आपसे ज्यादा स्मार्ट है और उसे हर चीज से ज्यादा नॉलेज है। आगे जानिए दूसरों से ज्यादा स्मार्ट बनने के साइकोलॉजी तरीके।

स्मार्ट बनने के तरीके

स्मार्ट लोग वो नहीं होते जो हर समय अपनी तारीफ करते रहते हैं। जिन्हें लगता है कि उन्हें सब कुछ आता है वे स्मार्ट नहीं होते।

सीखने की चाह

हर समय खुद का गुणगान वाले लोग स्मार्ट नहीं माने जाते। बल्कि स्मार्ट तो वे होते हैं जो खुद की गलतियों से हरदम सीखते रहते हैं।

जिज्ञासा

जिज्ञासा इंसान को बुद्धिमान और क्रिएटिव बनाने का काम करती है। साइकोलॉजी के अनुसार जिन लोगों में किसी चीज को जानने की सबसे अधिक इच्छा होती है वे दूसरों से ज्यादा स्मार्ट होते हैं।

सम्मान

दूसरों का सम्मान करनेवाले लोग हमेशा स्मार्ट कहलाते हैं। जो लोग दूसरों से सम्मान लेते और बदलें में देने की भावना भी रखते हैं। ऐसे लोग बाकियों से ज्यादा स्मार्ट होते हैं।

समय की कीमत

बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता दूसरों और अपने समय की कीमत करनेवाले लोग हमेशा तेज और बुद्धिमानी होते हैं।

अपनी कंपनी एंजॉय करना

ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकोलॉजी के अनुसार, जो लोग अकेले रहने में अधिक संतुष्ट होते हैं। वहीं, यदि आप स्वयं से बात करते हैं, तो यह भी स्मार्ट होने की निशानी होती है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दूसरों की खुशी के लिए अपनी इन आदतों न करें समझौता