बच्चों में आत्मसम्मान बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
By Priyanka Pal
31, Dec 2024 12:31 PM
jagranjosh.com
इन सुझावों को अपनाकर आप बच्चों को एक मजबूत और पॉजिटिव बना सकते हैं। आगे दिए गए टिप्स को अपनाकर आप बच्चों में आत्म सम्मान बढ़ा सकते हैं।
तारीफ करें
जब बच्चे कुछ अच्छा करें तो आप इसके लिए उनकी तारीफ करना शुरू कर सकते हैं। अगर कुछ गलत हो जाए, तो उन्हें डांटने की बजाय सिखाने पर जोर दें।
बातों को अनसुना ना करें
बच्चों की बातें ध्यान से सुनना उनकी भावनाओं को समझने और उनके विचारों की कदर करने का तरीका है। इससे उनका आत्म सम्मान बढ़ने में मदद मिलती है।
मोटिवेट करें
जब वे किसी नई चीज को आजमाने की कोशिश करें, तो उन्हें मोटिवेट करें। जैसे, नई गतिविधियों या खेलों में भाग लेने के लिए हौसला दें।
तुलना करने से रोकें
बच्चों को सिखाएं कि हर व्यक्ति अलग है। उन्हें दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी योग्यता पर ध्यान देने को कहें।
आजादी दें
उन्हें अपनी पसंद के अनुसार छोटे-छोटे निर्णय लेने की अनुमति दें। जैसे, कपड़े चुनना या अपनी किताबें व्यवस्थित करना।
सपोर्ट करें
बच्चों को हमेशा यह महसूस कराएं कि आप उन्हें बिना शर्त प्यार और समर्थन करते हैं। यह उनके आत्मसम्मान को मजबूत करता है।
रोल मॉडल बनें
बच्चे अपने माता-पिता या आसपास के बड़ों को देखकर सीखते हैं। अगर आप आत्मविश्वास और सकारात्मकता दिखाते हैं, तो वे भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 Advantages Of Positive Thinking For Body And Brain
Read More