साइकोलॉजी के अनुसार बेचैन विचारों को शांत करेंगे ये 6 तरीके
By Mahima Sharan10, Sep 2024 01:59 PMjagranjosh.com
दिमाग को शांत रखने के साइकोलॉजिकल टिप्स
कई बार हमारा मन इधर-उधर की बातों से विचलित हो जाता है। लेकिन, एक प्रोडक्टिव जीवन के लिए शांत दिमाग को होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए यहां कुछ साइकोलॉजी टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं।
गहरी सांस लें
जब आप गहरी सांस लेते हैं तो आपके दिमाग को एक संकेत मिलता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। यह तनाव से छुटकारा पाने और अपने दिमाग को शांत करने का एक प्राकृतिक तरीका है।
टहलने जाएं
एक अच्छी सैर आपकी सभी चिंताओं को दूर कर सकती है। यह आपके दिमाग के लिए रीसेट बटन की तरह है।
कुछ सुकून देने वाले गाने सुने
अपना पसंदीदा गाना सुनने से आपके लिए एक सकारात्मक जगह बनती है और नकारात्मक विचारों को दूर करके आपको बेहतर महसूस होता है।
डूडलिंग और पेंटिंग
डूडलिंग और पेंटिंग आपको अच्छा महसूस करा सकती है क्योंकि क्रिएटिव स्किल आमतौर पर डोपामाइन को बढ़ावा देते हैं, जिसका आपके मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
आभारी रहें
जीवन में हर पल का आनंद लेना जरूरी है। जीवन के मूल्य को समझना आपको सकारात्मक दृष्टिकोण बनाने में मदद कर सकता है और अनावश्यक विचारों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
इन टिप्स की मदद से आप खुद को शांत रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ