By Priyanka Pal19, Feb 2024 07:44 PMjagranjosh.com
फोकस करना कैसे सीखें ?
फोकस करना एक वैल्यूवल स्किल है। जैसे – जैसे दुनिया तेजी से डेवलप हो रही है। इतनी सार इंफोरमेशन बहुत कुछ चल रहा है। तो इससे ध्यान भटकना, अलग – थलग और खोया हुआ महसूस करना आसान हो गया है। ऐसे में जरूरी चीजों पर फोकस करने के लिए बताए जा रहे टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं।
प्रोफेशनल लाइफ में फोकस
पर्सनल लाइफ से प्रोफेशनल तक फोकस कैसे बना सकते हैं? एक लीडर बनने के लिए आपको उन चीजों पर फोकस करने में सक्षम होना चाहिए, जो आपके पर्सनल और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए जरूरी हो।
अपने काम से करें प्यार
जब आप सुबह उठते हैं तो जिस काम में भी आपका दिन बिजी रहने वाला है, क्या आप उसको लेकर उत्सुक होते हैं? एक रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अपने काम को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। वो नॉर्मल लोगों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म करते हैं। एक्साइटेड रहने के लिए वो अपने काम को बड़े परपस से जोड़कर रखते हैं।
मनपसंद जॉब
आपकी लाइफ में सबसे ज्यादा फ्लो तब आता है जब हम वो करें जिसे पसंद करते हैं। जैसे अपनी मनपसंद काम की जॉब या बिजनेस करना। किसी भी फील्ड में बड़ी अचीवमेंट हासिल करने वाले लोगों में यह चीज कॉमन होती है। इसलिए सफल लोग अपने मनपसंद काम को करते हुए उसमें आने – वाली परेशानियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि आगे बढ़ने के लिए कोई रास्ता तभी खुलता है जब आप उनसे डील करना जानते हैं।
इमोशनल कनेक्शन
इसके लिए आपके अंदर डीप फोकस बनना शुरू होता है तभी हाथ में लिए गए काम को हम ज्यादा एक्टिव तरीके से कर पाते हैं। जब हमारा माइंड इस कंडीशन में होता है तो हम जो भी गोल बनाते हैं। उसमें पूरा काम होने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है।
मोटिवेशन
उन कामों में अपना वक्त बर्बाद न करें जिनसे आपको जलन महसूस होती हो या आपको फोकस बिखरता है। खुद को ऐसे कामों को करने में बिजी रखें जो आपके लिए जरूरी हैं और जिसे आप पसंद ही करते हैं। इससे आपकी उत्सुकता और आपके अंदर मोटिवेशन बना रहेगा।
वर्तमान को जिओ
जब हम पूरा ध्यान अपनी सेंसिस पर लगाते हैं, तो माइंड अपने डिफोल्ट बकबक को बंद कर देता है। हम अक्सर अपने दिमाग को फिजूल की चीजों में भटकाए रखते हैं। लेकिन जितना ज्यादा हमारा मन भटकता है उतनी ही कम हम ऑब्जर्व कर पाते हैं। जैसे – जैसे दिमाग भटकता है काम पर फोकस करने वाले हमारे न्यूरो सर्किट डि एक्टिवेट होने लगते हैं। जिससे हम जरूरी काम को फोकस के साथ करने के बजाए डे – ड्रीमिंग करने लगते हैं।
अटेंशन
काम के दौरान टाइम – टाइम पर ब्रैक लेते रहें। दिमाग को हमेशा आराम करने के लिए ब्रेक लेना जरूरी होता है। हो सके नेचर के साथ टाइम बिताएं। कुछ टाइम शांत माहौल में बिताना हमारे फोकस और पेसेंस को बढ़ाता है। ऐसा करने से आपकी मेमोरी भी बढ़ती है।
ऐसी ही करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।