By Priyanka Pal21, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com
जरूरी कामों पर बढ़ाएं फोकस
फोकस बढ़ाना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, क्योंकि हमारे आस - पास कई चीजें ध्यान भटकाती हैं। चाहे वह सोशल मीडिया हो या लोग जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है।
एक समय पर एक काम
मल्टीटास्किंग से बचें क्योंकि यह आपके फोकस को कमजोर करता है। अपने सभी कामों को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाएं और एक समय में एक ही काम करें।
शांत वातावरण
काम करने के लिए ऐसा स्थान चुनें जहां शोर-शराबा न हो। टेबल पर केवल वही चीजें रखें जो आपके काम के लिए जरूरी हों। व्यवस्थित जगह आपके दिमाग को भी शांत और फोकस्ड बनाती है।
डू नॉट डिस्टर्ब
फोन, टीवी और सोशल मीडिया जैसे ध्यान भटकाने वाले साधनों से दूरी बनाएं। फोन को डू नॉट डिस्टर्ब मोड पर रखें या काम के दौरान अलग जगह पर रख दें।
काम को बांटें
बड़े और कठिन काम को छोटे हिस्सों में बांटें। जिससे कि आप धीरे - धीरे छोटे - छोटे ब्रेक के साथ काम को पूरा कर सकें।
टाइम मैनेजमेंट
25 मिनट काम करें और फिर 5 मिनट का ब्रेक लें, ये तरीका आपके माइंड को रीफ्रेश करके फोकस बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।
मेडिटेशन
ध्यान और माइंडफुलनेस अभ्यास करें, यह आपके दिमाग को शांत और केंद्रित रखता है। रोजाना 10-15 मिनट का ध्यान फोकस बढ़ाने में चमत्कारी साबित हो सकता है।
पर्याप्त नींद लें
7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें क्योंकि थका हुआ दिमाग फोकस नहीं कर पाता। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहती है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
खुशमिजाज और खुले दिमाग वाली महिलाओं में होती हैं ये 10 आदतें