WBPSC WBCS 2023 : पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी


By Priyanka Pal28, Feb 2023 09:44 AMjagranjosh.com

WBPSC नोटिफिकेशन 2023 -

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि

परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी से 21 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov पर आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा का आरंभ -

WBCS प्रारंभिक परीक्षा 2023 कोलकाता के विभिन्न केंद्रों और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य जिलों में अस्थायी रूप से जून 2023 या उसके आसपास आयोजित की जाएगी।

कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया ?

WBCS परीक्षा के परिणामों के आधार पर, पश्चिम बंगाल सिविल सेवा और कुछ अन्य सेवाओं और पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा -

उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2023 को 21 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता -

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए साथ ही बंगाली में पढ़ने, लिखने और बोलने की सक्षम होना चाहिए।

सिविल सेवा परीक्षा -

लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण लिखित परीक्षा दो क्रमिक चरणों में आयोजित की जाएगी।

BSF ने निकाली 1284 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन