By Mahima Sharan04, Apr 2024 04:20 PMjagranjosh.com
वीकेंड प्लान
सफल लोगों में कुछ आदतें होती हैं, जो उन्हें बेहद ही खास और आकर्षित बनाती है। ऐसे में हम आज आपको सफल लोगों के वीकेंड प्लान के बारे में बताएंगे कि वे लोग किस तरह से अपने वीकेंड को बीताते करते हैं।
सुबह जल्दी उठना
हर सफल इंसान रोजाना सुबह जल्दी उठ जाते हैं। वे समय की नजाकत को समझते हैं इसलिए वे सूर्योदय से पहले ही उठ जाते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स
सफल लोग अपने वीकेंड पर खुद को गैजेट्स से दूर रखते हैं जिसे हम डिजिटल डिटॉक्स भी कहते है। ऐसे में वे अपने मोबाइल फोन या ईमेल और मैसेज से बिल्कुल दूर रहते हैं।
फिजिकल एक्टिविटी
वे अपने डेली रुटीन के प्लान में फिजिकल एक्टिविटी को भी महत्व देते हैं। इसलिए वे रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। कुछ नया ट्राई करते हैं या फिर साइकलिंग करते हैं ताकि खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रख सके।
पैशन
सप्ताह के बाकी दिन तो ऑफिस के काम और प्रेशर में ही निकल जाते हैं। इसलिए सफल लोग वीकेंड पर ऐसे काम करना पसंद करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलें। जैसे की पेंटिंग, डांस या सिंगगिंग।
क्वालिटी टाइम
काम के साथ-साथ परिवार के साथ वक्त बितानी भी जरूरी होता है। इसलिए सफल लोग वीकेंड पर अपने परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे बिताते हैं।
प्लानिंग करना
प्लानिंग बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए सफल लोग हर रोज प्लानिंग करते हैं। जिसमें वे अपने काम को प्राथमिकता के हिसाब से बांटते हैं। यही कारण है कि वे समय पर अपने जरूरी कार्यों को पूरा कर पाते हैं।
अगर आप भी सफल होना चाहते हैं, तो इन आदतों को अपने अंदर जरूर विकसित करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ