Mamata Banerjee: कहां तक पढ़ी लिखी हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
By Priyanka Pal05, Jan 2024 06:05 PMjagranjosh.com
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने तीखे तेवर से कई पॉलिटिकल नेताओं को कड़ी टक्कर देती नज़र आती हैं। आगे जानिए उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में।
जन्म
उनका जन्म कोलकाता में प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री देवी के घर एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 जनवरी 1955 को हुआ था।
स्कूली शिक्षा
साल 1970 में ममता बनर्जी ने देशबंधु शिशु शिक्षालय से उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा पास की थी।
ग्रेजुएशन
उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज से साल 1979 में इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। जिसके बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामी इतिहास में मास्टर डिग्री ली।
कानून की डिग्री
कानून की जानकारी के लिए उन्होंने साल 1982 में जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कोलकाता से कानून की डिग्री भी ले डाली।
डॉक्टरेट
सीएम ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की है।
सम्मान
उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।
राजनीति
अपने पारिवारिक कारणों को कभी उन्होंने शिक्षा के बीच नहीं आने दिया और 15 साल आयु में राजनीति में कदम रख लिया।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू ने कहां तक की है पढ़ाई?