Millennials, Gen Z और Generation X क्या हैं और क्यों हो रहे हैं पॉपुलर?
By Mahima Sharan22, Oct 2024 03:03 PMjagranjosh.com
जेनरेशन गैप
पिछले कुछ समय से हम मिलेनियल और जेन ज़ेड जैसे शब्द बहुत सुन रहे हैं खासकर सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर। सोशल मीडिया पर मिलेनियल और जेन ज़ेड के विचार, भाषा, व्यवहार, आदि को लेकर हमेशा तिखी नोक-झोक देखने को मिलती है। लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि मिलेनियल और जेन ज़ेड है क्या और क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं?
क्या है मिलेनियल और जेन ज़ेड?
मिलेनियल और जेनरेशन ज़ेड दो अलग-अलग पीढियां है। इन दोनों जेनरेशन को उनके बर्थ इयर के आधार पर जाना जाता है। ये दोनों की पीढियां बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये समाज, संस्कृति और तकनीकी विकास को आकार देती हैं।
मिलेनियल का बर्थ इयर
मिलेनियल को जेनरेशन Y भी कहा जाता है। आमतौर पर साल 1981 से 1996 तक पैदा हुए लोगों को मिलेनियल्स के नाम से जाना जाता है। ये पीढ़ी इंटरनेट और डिजिटलाइजेश के उदय के साथ ही बड़ी हुई है।
जेन जेड बर्थ इयर
जेन जेड को जनरेशन जेड या ज़ूमर्स भी कहा जाता है। इन लोगों का जन्म 1997 से 2012 के बीच माना जाता है। जेन जेड डिजिटल युग में जन्मी पीढ़ी है और वे स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट के साथ बड़े हुए हैं।
मिलेनियल और जेन जेड शब्दों की लोकप्रियता
इन शब्दों का इस्तेमाल एक सामान्य समाजशास्त्रीय ढांचे के रूप में किया जाता है ताकि यह समझा जा सके कि नई और पुरानी पीढ़ियों के बीच किस तरह के मूल्य, विचार और व्यवहार विकसित हो रहे हैं।
जेनरेशन एक्स
मिलेनियल्स से पहले की पीढ़ी को जेनरेशन एक्स कहा जाता है। इस पीढ़ी को आमतौर पर 1965 से 1980 के बीच पैदा हुआ माना जाता है। जेनरेशन एक्स ऐसे समय में बड़ा हुआ जब तकनीक और मीडिया का तेज़ी से विस्तार हो रहा था, लेकिन वे इंटरनेट और मोबाइल फ़ोन के आगमन से पहले की दुनिया में बड़े हुए।
आप किस जेनरेशन से हैं? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ