क्या होती है महासागरीय धाराएं? जानिए
By Arbaaj
2023-03-11, 13:42 IST
jagranjosh.com
महासागरीय धाराएं
समुद्री जल के सतत, पूर्वानुमानित, निश्चित दिशा में गति करने को महासागरीय धाराएँ कहते हैं। महासागर का पानी दो दिशाओं में बहता है: क्षैतिज और लंबवत।
दो प्रकार की धाराएं
महासागरीय धाराएं दो प्रकार की होती हैं। एक गर्म धाराएं और दूसरी ठंडी धाराएं होती हैं।
विशेषताएं
महासागरीय धाराएं की विशेषता है कि वो स्पष्ट मानसूनी प्रभाव वाले क्षेत्रों में मानसूनी हवाएँ धाराओं को प्रभावित करती हैं।
प्रभाव
महासागरीय धाराओं उन क्षेत्रों की जलवायु परिस्थितियों को प्रभावित करती हैं जिनमें वे बहती हैं।
कोहरा
ठंडी धाराओं के साथ गर्म धाराओं के मिलने की वजह से कोहरे के कारण जहाजों पर खतरा मंडराता रहता है।
तूफान
महासागरीय धाराओं के कभी-कभी गर्म और ठंडे प्रवाह के मिलने के परिणामस्वरूप हिंसक तूफान आने की संभावनाएं होती हैं।
सागरीय जीवन
महासागरीय धाराएं सागरीय जीवन के लिए अति आवश्यक होती हैं। ये सागरीय जीव-जंतुओं के लिए आहार का मुख्य स्रोत होती हैं।
जम्मू-कश्मीर लेखा सहायक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Read More