By Priyanka Pal31, Jan 2025 01:25 PMjagranjosh.com
भारत में 3 तरह के बजट
वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 पेश किया जाएगा। जिस पर पूरे देश की नजर उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं पर टिकी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कितने प्रकार के बजट पेश किए जाते हैं? यदि नहीं, तो आज हम बताने जा रहे हैं तीन तरह के बजट के बारे में।
तीन सरकारी बजट
भारत में सरकार और विशेषज्ञों द्वारा बजट के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख किया जाता है, ये बजट के प्रकार उनके आर्थिक महत्व और उपयोगों से संबंधित होते हैं।
संतुलित बजट यानी Balanced
यह एक ऐसा बजट है जिसमें वित्तीय योजना शामिल है। इसी के साथ इसमें राजस्व व्यय के बराबर होता है, जिससे कोई घाटा शामिल नहीं होता है। यह एक स्थिर और संतुलित वित्तीय स्थिति को दर्शाने का काम करता है।
अधिशेष बजट यानी Surplus
इस बज का मतलब है कि अपेक्षित राजस्व का व्यय से ज्यादा होना। यह एक मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है, जिसमें कर वसूली व्यय से अधिक होती है।
घाटे का बजट यानी Deficit
घाट का बजट यानी वह बजट जब व्यय राजस्व से ज्यादा हो जाता है। इसे चुनौतिपूर्ण और आर्थिक स्थिति को दर्शाने के रूप में देखा जाता है।
ऐतिहासिक बजट
भारत के इतिहास में कुछ ऐसे बजट भी हुए हैं, जिनकी सभी ने उनकी ऐतिहासिक निर्णयों और पॉलिसी घोषणाओं के लिए तारीफ की है। जिसमें ब्लैक बजट, गाजर और डंडा बजट जैसे नाम शामिल हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।