पराली का बिना जलाए इन 5 तरीकों से हो सकता है इस्तेमाल


By Priyanka Pal26, Oct 2024 01:31 PMjagranjosh.com

पराली आमतौर पर जहां लोग जलाने के बारे में सोचते हैं और जिसकी वजह से पूरे वातावरण में हवा प्रदूषित हो जाती है।

बिना जलाए पराली को इस्तेमाल करने के 5 तरीके

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता तो गलत हैं। आगे वेब स्टोरी में जानिए 5 तरीकों के बारे में।

ग्रीन खाद

दरअसल मक्का की पराली को इस्तेमाल ग्रीन खाद बनाने में किया जा सकता है। इससे मक्का की पराली से पेपर और फर्नीचर भी बनाया जाता है।

खाद

धान की पराली से आप खेत के लिए खाद तैयार कर सकते हैं। इससे बायो थर्मोकोल भी बन सकता है।

फर्नीचर

गन्ने की पराली का इस्तेमाल कर आप सुंदर सा फर्नीचर बना सकते हैं। इसे कुचलकर बायोमास ब्रिकेट बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल बॉयलर उद्योग में ईंधन के रूप में किया जाता है।

सरसों की पराली

इसका इस्तेमाल भी आप फर्नीचर बनाने में कर सकते हैं। सरसों की पराली से आप खाद भी तौयार कर सकते हैं।

बायो थर्मोकोल

गेहूं की पराली से बायो थर्मोकोल बना सकते हैं, जो आसानी से नष्ट हो जाता है।

कोयला

इन सभी पराली के इस्तेमाल से कोयला भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप गाय के गोबर क साथ पराली को मिलाकर ब्रीकेटिंग मशीन में डाल दें।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Do You Know The Reason Behind Bats Flying In The Dark?