रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का क्या मतलब है?


By Mahima Sharan09, Apr 2025 06:03 PMjagranjosh.com

बदलते मौसम का हाल

बदलते महीनों के साथ-साथ मौसम ने भी करवट ले ली है। देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश के 9 राज्यों में हीटवेट की चेतावनी ही है। वहीं, राजस्थान में अभी से पारा 45 डिग्री को पार कर रहा है।

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ राज्यों को चेतावनी दी है, जिसमें 6 जिलों को ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों को यलो अलर्ट पर डाला गया है। वैसे तो आपने न्यूज चैनल और अखबारों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट के बारे में काफी सुना होगा, लेकिन क्या आपको इन मतलब पता है? या क्या फिर आपने कभी सोचा है कि तापमान को रंग के हिसाब से कैसे विभाजित किया जाता है?

क्या है इसका मतलब

यह वाकई में सोचने वाली बात है। मौसम विभाग गर्मी-सर्दी के बढ़ते असर को हमेशा अलग-अलग रंगों से दर्शाता है। यह रंग दिखाता है कि मौसम का असर कैसा है और इससे कैसे बचाव की जरूरत है।

यलो अलर्ट का मतलब

अपने हल्के रंग की तरह येलो रंग खतरे की पहली निशानी है। जब मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया जाता है, तब इसका यह अर्थ है कि अभी कोई तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन भविष्य में हालत बिगड़ भी सकती है। जिन शहरों में यलो अलर्ट जारी किया जाता है, उन्हें गर्मी के असर का सामना करने के लिए सावधान रहने की जरूरत है।

ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट येलो के मुताबिक अधिक गंभीर होता है। यह दूसरे स्तर का अलर्ट है। यह स्तर आशंका को दर्शाती है कि मौसम खराब होने वाला है। जब मौसम का तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने लगता है, तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें थोड़ा अधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह गर्मी के बढ़ते स्तर के बारे में आपको चेतावनी देता है।

रेड अलर्ट

लाल रंग खतरे की निशानी माना जाता है। यह बिगड़ते मौसम की गंभीरता को दर्शाता है।  इस अलर्ट में लोगों को जान के खतरे की चेतावनी दी जाती है। रेड अलर्ट का मतलब है तापमान का 45 डिग्री से ऊपर जाना या गंभीर डीटवेट। यह अलर्ट आपको बाहर न निकलने की हिदायत देती है।

ये अलर्ट आपको सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

क्या आप जानते हैं स्वर्ग का पेड़ किसे कहा जाता है?