By Mahima Sharan10, Jan 2025 03:19 PMjagranjosh.com
जनरेशन से पहचाने अपनी पर्सनैलिटी
जनरेशन और उनके नामों को लेकर लंबे समय से बहस छिड़ती आ रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह कोई से जनरेशन से आता है। आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। यहां आप अपने जन्म के महीने से अपनी जनरेशन के बारे में जान सकते हैं।
GENERATION BETA (2025-2039)
भारत में पहली पीढ़ी के बीटा बेबी का जन्म 1 जनवरी 2025 को 12.03 बजे मिजोरम में हुआ। जनरेशन बीटा बेबी 2025 से 2039 के बीच पैदा होने वाले बच्चे हैं। वे अपने दैनिक जीवन में एआई और ऑटोमेशन के अत्यधिक संपर्क में होंगे।
GENERATION ALPHA (2013-2025)
जनरेशन अल्फा हाइपरकनेक्ट है, जो एआई के साथ बढ़ेंगी। यह वो जनरेशन है जो कोविड-19 महामारी के दौरान अपने प्रारंभिक वर्ष बिताए हैं।
GENERATION Z (1997-2012)
जनरेशन जेड वो है, जो सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताता है, जागरूक है और अपना अलग काम करने का तरीका अपनाया है, जिसे पिछली पीढ़ियों के ज्यादातर लोग नापसंद करते हैं। इस जनरेशन में पसंद और नापसंद दोनों ही बहुत ज़्यादा हैं।
MILLENNIALS (1981-96)
मिलेनियल्स वो जनरेशन है, जिनके पास कॉलेज की कई डिग्रियां हैं। साथ ही वे टेक्नोलॉजी में अच्छे हैं। उन्हें पहली ग्लोबल जनरेशन कहा जाता है। वे बहुत पुराने ज़माने के लोग हैं और पॉडकास्ट के दीवाने भी हैं।
GENERATION X (1965-80)
जनरेशन एक्स कथित तौर पर काम को एक साधन के रूप में महत्व देते हैं और आपातकाल से लेकर इंटरनेट के उदय तक सब कुछ देखने के बाद भी लचीले हैं।
BABY BOOMERS (1946-64)
बेबी बूमर्स के बारे में कहा जाता है कि वे समर्पित, वफ़ादार, मज़बूत कार्य नीति वाले और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संपन्न थे।
SILENT GENERATION (1925-45)
साइलेंट जेनरेशन के बारे में कहा जाता है कि वे जोखिम लेने से बचते हैं, देशभक्त होते हैं और उनमें मजबूत पारंपरिक मूल्य होते हैं।
इन में से कौन से जनरेशन से आते हैं आप? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ