क्या आप अपने सपने बच्चों पर थोपते हैं? जानें नुकसान
By Mahima Sharan23, Aug 2024 05:01 PMjagranjosh.com
माता-पिता के सपने
हर माता-पिता अपने बच्चों को बेस्ट जिंदगी देना चाहते हैं, इसके लिए वह पूरी शिद्दत से इसमें जुड़े रहते हैं। ऐसे में पेरेंट्स का यह विचार होता है कि जो उन्होंने नहीं किया है, वे सब उनके बच्चे हो। एक हद तक यह सही भी है, लेकिन कई बार माता-पिता जाने-अनजाने में बच्चों पर दबाव बनाते हैं।
जो मैंने नहीं किया जो बच्चे करें
अपनी भावनाएं बच्चों के सामने व्यक्त करना एक हद तक सही है, लेकिन बच्चों पर अपने सपने न थोपे। ऐसा करने से बच्चों के मानसिक विकास पर गहरा प्रभाव पड़ता है, यही कारण है कि बच्चे कई बार डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।
खुद को अपडेट करना जरूरी
बच्चों की दुनिया चुकी है ऐसे में माता-पिता को भी बदलना जरूरी है। समय के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी को समझें। ऐसा करने से आप खुद को बच्चों के साथ जोड़े रख सकते हैं।
आजादी दें
पूरे दिन बच्चों के सिर पर मंडराने से बेहतर है, उन्हें थोड़ी आजादी देना। आजादी देने से बच्चों में फैसला लेने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए बच्चों को थोड़ा खुला छोड़ दें।
तर्क के साथ बातें करें
माता-पिता को यह समझना होगा कि उनकी और बच्चों की सोच में बहुत अंतर है। इसलिए बच्चों को सिधा किसी काम के लिए मना करना से बेहतर है कि तर्क के साथ उन्हें समझाएं। प्यार के साथ उन्हें सही-गलत का भेद करना बताए।
दोस्त बनकर रहें
बदलते दौर में बच्चों का दोस्त बनना जरूरी है। ज्यादा पाबंदी और रोक-टोक करने से बच्चे आपसे दूर हो जाते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आपको कोई बात न छुपाए, तो उनके साथ दोस्त की तरह पेश आए हैं। अगर बातें उनके कहे और उनकी बातें सुनने और समझने का प्रयास करें।
अपने सपने थोपने से बेहतर है उन्हे सपनों को समझना। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ