By Priyanka Pal12, Mar 2025 10:22 AMjagranjosh.com
हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में कोई तकलीफ होती है तो हम अलग - अलग डॉक्टर के पास जाते हैं। क्योंकि हर परेशानी का डॉक्टर अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आंखों के डॉक्टर को क्या कहा जाता है।
दो तरह के आंखों के डॉक्टर
दरअसल, आंखों की जांच करने के लिए दो तरह के डॉक्टर होते हैं। जो कि आंखों की बीमारियों का इलाज करते हैं और चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस के लिए सही नंबर निर्धारित करते हैं।
आंख के डॉक्टर
आंखों की जांच और इलाज करने वाले डॉक्टर को नेत्र चिकित्सक या ऑप्टोमेट्रिस्ट कहा जाता है।
ऑप्थल्मोलॉजिस्ट
ये डॉक्टर MBBS और MS या MD की डिग्री हासिल करते हैं और आंखों की बीमारियों का इलाज, सर्जरी और दवाइयां देने का अधिकार रखते हैं।
ऑप्टोमेट्रिस्ट
बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री रखने वाले डॉक्टर चश्मे के नंबर की जांच और सामान्य नेत्र समस्याओं का इलाज करते हैं, लेकिन सर्जरी नहीं कर सकते।
आंखों का स्पेशलिस्ट
12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी पास किया होना चाहिए। इसी के साथ NEET एग्जाम पास करना होता है। एग्जाम क्लियर करने बाद आपको MBBS, MS, MD की डिग्री हासिल करनी होती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Tv Actress Aditi Sharma’s Education And Career Journey