By Priyanka Pal28, Mar 2025 06:20 PMjagranjosh.com
बेसन
बेसन अपनी कई खूबियों के लिए दुनिया भर में खाया और त्वचा पर इस्तेमाल किया जाता है। भारत में बेसन का उपयोग अलग - अलग व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है।
बेसन बनता कैसे हैं
दरअसल, बेसन को चना दाल के पिसे आटे को कहा जाता है। जो भारत के घर - घर में काफी मशहूर है।
बेसन के अलग नाम
बेसन को कई अन्य नामों से पुकारा जाता है, जिसमें चने का आटा, काबुली चने का आटा, पिसा हुआ गारबैंजो बींस, पिसी हुई चना दाल आदि।
पौषक तत्व
इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।
वजन कम करता है
बेसन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बेसन को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
बेसन की इंग्लिश
अब बात करते हैं, बेसन को इंग्लिश में क्या कहा जाता है? दरअसल बेसन को इंग्लिश में gram flour, Chickpea flour कहा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।