By Mahima Sharan27, Mar 2025 11:37 AMjagranjosh.com
चीकू
चीकू तो हम सभी ने एक बार अपने जीवन में जरूर खाया होगा। यह एक बेहद मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर फल है।
चीकू को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
चीकू कई लोगों का पसंदीदा फल भी हो सकता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चीकू का एक अंग्रेजी नाम भी है? आप में से कितने लोगों के पास इस सवाल का जवाब है? हम शर्त लगा सकते हैं 100 में से 1-2 लोग ही इसका जवाब जानते होंगे।
चीकू का अंग्रेजी नाम
बता दें कि चीकू को अंग्रेजी में सपोडिला कहा जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसका दुनिया भर में सेवन किया जाता है।
चीकू का स्वाद
यह एक ट्रॉपिकल फल है जिसका स्वाद मीठा, माल्ट जैसा होता है। इसका स्वाद कारमेल या ब्राउन शुगर जैसा होता है।
चीकू के पोषक तत्व
सपोडिला विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह विटामिन ए, सी और फाइबर भी देता है।
चीकू की विशेषताएं
फल का बाहरी छिलका भूरा, खुदरा और मुलायम दानेदार जैसा होता है। इसके अंदर काले बीज होते हैं।
कहां उगाए जाते हैं चीकू
यह आमतौर पर भारत, मैक्सिको और फिलीपींस में सबसे ज्यादा उगाए जाने वाला फल है। गर्म, ट्रॉपिकल मौसम इसके लिए बेस्ट माना जाता है।
क्या सपोडिला उर्फ चीकू आपका भी पसंदीदा फल है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ