By Mahima Sharan27, Jan 2025 12:03 PMjagranjosh.com
भारत के बड़े पुरस्कार
वर्ष 1954 में स्थापित पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। हर साल गणतंत्र दिवस पर इनकी घोषणा की जाती है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
पद्म विभूषण
पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह असाधारण और खास सेवा के लिए दिया जाता है।
पद्म भूषण
पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह उच्च क्रम की खास सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म श्री
पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह खास सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। तीसरा वर्ग (श्रेणी III) इसका पूर्व नाम था।
भारत रत्न
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा के प्रदर्शन के सम्मान में दिया जाता है।
क्या है योग्यता
पद्म पुरस्कार जाति, बिजनेस, पद या लिंग के भेदभाव के बिना प्रदान किए जाते हैं। हालांकि, डॉक्टर और साइंटिस्ट को छोड़कर, पीएसयू के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
किसी भी क्षेत्र में महान कार्य करने वाले इस पुरस्कार के हकदार है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ