गुजिया को इंग्लिश में क्या कहते हैं?


By Mahima Sharan12, Mar 2025 03:45 PMjagranjosh.com

गुजिया

गुजिया होली और दिवाली के त्यौहारों के दौरान बनाई जाने वाली एक लोकप्रिय मिठाई है। होली आने में अब कुछ ही दिन बचा है, ऐसे में भारत के ज्यादातर घरों में गुजियों की महक फैली हुई है।

कैसे बनता है गुजिया

इन्हें पेस्ट्री शीट में मीठा खोया और सूखे मेवे भरकर बनाया जाता है, फिर डीप फ्राई किया जाता है। गुजिया एक तरह से मीठी, डीप फ्राई पेस्ट्री है, जो बाहर से परतदार, मुलायम और मीठी फिलिंग के साथ अंदर से भुरभुरे होते हैं।

गुजिया के विभिन्न नाम

वैसे तो गुजिया होली जैसे त्योहारों के दौरान लोकप्रिय है। गुजिया को अलग-अलग क्षेत्रों में घुघरा, पेड़किया, पुरुलिया, करंजी, कज्जिकायालु, सोमास और करजिकाई भी कहा जाता है।

गुजिया का अंग्रेजी नाम

वैसे तो गुजिया का स्वाद हम सभी ने चखा है और हम सभी उसे अलग-अलग नाम से जानते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि गुजिया को अंग्रेजी में क्या कहते है।

क्या आप जानते हैं जवाब

वैसे तो गुजिया के हिंदी में अनेकों नाम है, लेकिन इसका एक अंग्रेजी नाम भी है, जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं। अगर आपको इसका जवाब नहीं मालूम तो हम आपको बताएंगे।

यहां देखें जवाब

बता दें कि गुजिया को अंग्रेजी में स्वीट फ्राइड डम्पलिंग, फ्राइड स्वीट पॉकेट, डेजर्ट एम्पानाडास, मिल्क-फज हैंड-पाई और टर्नओवर भी कहा जाता है।

सच बताइएगा क्या आपको इसके बारे में मालूम था। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Which Natural Resources Are Found In Balochistan?