ISA क्या है और इसमें शामिल देश कौन से हैं?


By Priyanka Pal17, Sep 2024 02:32 PMjagranjosh.com

ISA क्या है

ISA यानी इंटरनेशनल सोलर अलायंस जिसका हेड ऑफिस भारत के गुडगांव में स्थित है। इसके लिए सभी देश की सरकारें सूरज की रोशनी से बिजली बनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

इसके लिए साल 2015 में भारत और फ्रांस ने पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना की गई थी। दुनिया के 101 देश इसके मेंबर हैं, 2024 में पराग्वे और नेपाल भी ISA के मेंबर बन गए हैं।

कनाडा

3.89 करोड़ की जनसंख्या वाला यह देश कनाडा इंटरनेशनल सौलर एलाएंस में शामिल है। इसकी राजधानी ओटावा है।

यूएसए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस देश में 33.33 करोड़ लोग रहते हैं। इसकी राजधानी वाशिंगटन डीसी है।

जापान

इस देश की जनसंख्यान 12.51 करोड़ है। यह देश भी ISA में शामिल है।

फ्रांस

6.8 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश की राजधानी पेरिस है। यह भी उन 101 देश की लिस्ट में शामिल है जो ISA को बढ़ावा दे रहे हैं।

भारत

भारत की राजधानी नई दिल्ली है, यहां की जनसंख्या 141.72 करोड़ है। भारत भी ISA का हिस्सा है।

ब्राजील

इस देश की राजधानी ब्रासीलिया है और यहां की जनसंख्या 21.53 करोड़ है।

ऑस्ट्रेलिया

यहां की राजधानी कैनबरा है, इसकी जनसंख्या 2.6 करोड़ है। यह देश भी इंटरनेशनल सौलर एलाएंस का हिस्सा है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ये हैं दुनिया के सबसे बड़े मैमल्स