By Priyanka Pal03, Apr 2025 10:32 AMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं
गुड़ का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, भोजन के बाद रोजाना गुड़ खाने से इम्युनिटी सिस्टम में सुधार होता है।
इंग्लिश में गुड़
गुड़ जिसे इंग्लिश में जैगरी कहा जाता है, लेकिन क्या आप यह बता सकते हैं कि इसे संस्कृत में क्या कहते हैं। आगे जानिए
गुड़ का उत्पादन
भारत में गुड़ का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले राज्य तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश है। ये दोनों राज्य पूरे भारत का मुंह मीठा करने के लिए जाने जाते हैं।
गुड़ का सेवन करने वाले देश
गुड़ एक पारंपरिक स्वीटनर है जो आमतौर पर भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में खाया जाता है।
पौषक तत्व
इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रिफाइंड चीनी में मौजूद नहीं होते हैं।
वजन घटाने में मददगार
वजन घटाने के लिए गुड़ बेहद कारगर साबित होता है। जिन लोगों को क्रेविंग ज्यादा होती है ये उसमें मददगार साबित हो सकती है।
मौसम
सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन अधिक किया जाता है। शक्कर के विकल्प के तौर पर भी देखा जाता है और बहुत सारी मिठाइयां गुड़ से बनती हैं और सर्दियों में गुड़ की मिठाइयां काफी पसंद की जाती हैं।
संस्कृत में गुड़
आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और खून को शुद्ध करने वाले गुड़ को गुडं, गौड़: और शर्करा कहा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।